राष्टीय

आसनों का राजा है Headstand, स्‍ट्रेस कम करने से लेकर ब्‍लड सर्कुलेशन तक को बनाता है बेहतर

सेहतमंद रहने के ल‍िए योगा करना जरूरी होता है। योग की दुनिया में ‘Headstand’ को ‘आसनों का राजा’ कहा जाता है। इसे शीर्षासन भी कहते हैं। अगर आप न‍ियम‍ित रूप से शीर्षासन का अभ्‍यास करते हैं तो आपको सि‍र से लेकर पैर तक फायदा ही फायदा म‍िलता है। यू मड को बेहतर बनाता है तो वहीं त्‍वचा में भी प्राकृतिक न‍िखार लाने में मददगार है। ये पैर, पेट, बाल और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है।

इससे बल्‍ड सर्कुलेशन बेहतर होता है ज‍िससे सिरदर्द और ड‍िप्रेशन के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। हालांकि यह अभ्यास आपके ल‍िए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसल‍िए आपको ये आसन क‍िसी ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाह‍िए। इसके नियमित अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आज हम आपको हेडस्‍टैंड यानी क‍ि शीर्षासन से सेहत को म‍िलने वाले अनगि‍नत फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

शीर्षासन के न‍ियम‍ित अभ्‍यास से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दरअसल जब आप सि‍र के बल पर खड़े होते हैं तो इसे खून का प्रवाह उल्टा हो जाता है। ऐसा करने पर दि‍माग में ऑक्‍सीजन से भरपूर खून पहुंच पाता है। इससे द‍िमाग की कार्यशैली में सुधार होता है। मसल्‍स को भी मजबूती म‍िलती है और हार्ट अटैक या स्‍ट्रोक जैसे खतरे को भी कम क‍िया जा सकता है।

शीर्षासन से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन र‍िलीज होता है। इसे हैप्‍पी हार्मोन भी कहते हैं। इससे तनाव और चिंता को कम करने में मदद म‍िलती है। उल्टा खड़े होने से शरीर को रिलैक्स मिलता है, जो मानसिक शांति प्रदान करता है। हेडस्‍टैंड डाइजेशन के ल‍िए भी अच्‍छा माना जाता है। ये पाचन अंगों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। आप जब शीर्षासन करते हैं तो डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम एक्‍ट‍िव होता है। इसके न‍ियम‍ित अभ्‍यास से कब्‍ज जैसी समस्‍याओं से राहत म‍िलती है।

हेडस्टैंड करने से शरीर में रक्त का संचार अच्‍छे से होता है। इससे मूड फ्रेश रहता है। आप दिनभर पॉज‍िट‍िव फील करते हैं। यह डिप्रेशन और थकान को भी कम करने में मदद करता है। हेडस्टैंड शरीर के Lymphatic System को एक्‍ट‍िव करने में मददगार है। ये आसन शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है जि‍ससे इम्‍युन‍िटी स्‍ट्रॉन्‍ग होती है। आपकी बॉडी रोगों से लड़ने में सक्षम हो जाती है। इस आसन से चेहरे तक रक्त का संचार बेहतर तरीके से होता है। हेडस्टैंड के न‍ियम‍ित अभ्‍यास से त्वचा में चमक और कसाव आता है। यह मुंहासों और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles